शहजादपुर। महादेव ऑटो सर्विस के पास से नशा तस्करी के मामले में हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने दो आरोपियों को 1928 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। उनकी पहचान आरोपी दीपक कुमार निवासी माजरा शहजादपुर व मोनू निवासी नजदीक शिवपुरी मन्दिर शहजादपुर के रूप में हुई। दीपक कुमार के पास से 1728 व मोनू के पास से 200 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी और मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जाएगा।