फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे शरीर और समाज को नष्ट करता है नशा : डीजीपी

विज्ञापन
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में फाउंडेशन दिवस एवं नवनिर्मित चक्रव्यूह द नो-टू-ड्रग एजुकेशनल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में फाउंडेशन दिवस और नवनिर्मित चक्रव्यूह द नो-टू-ड्रग एजुकेशनल एस्केप रूम का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर का स्वागत स्कूल बैग पाइपर बैंड से किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने नवनिर्मित चक्रव्यूह द नो-टू-ड्रग एजुकेशनल एस्केप रूम का उद्घाटन किया। स्कूल ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन और डीएवी गान के साथ किया। मुख्य अतिथि डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल डीएवी मैनेजमेंट और पुलिस विभाग का ज्वाइंट वेंचर है। उन्होंने स्कूल में लैंग्वेज लैब स्थापित करने के लिए 40 कंप्यूटर देने की घोषणा की।
एडीजीपी ओपी सिंह ने ड्रग्स के विषय में कहा कि यह हमारे शरीर और समाज दोनों को नष्ट करती है, इसलिए इससे दूर रहना चाहिए। आईजीपी अंबाला रेंज सिबास कविराज ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो हमें सफलता की ओर अग्रसर करता है। शिक्षा ही संसार में हमें श्रेष्ठ बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारे माता-पिता हमारे पहले गुरु होते हैं। वह हमारे मार्गदर्शक होते हैं। हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

स्कूल के विद्यार्थियों ने एस्केप रूम पर आधारित चक्रव्यूह के थीम पर आधारित अत्यंत मनमोहक नाटक का मंचन कर कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने मुख्यत: गुरु और शिष्य के संबंध को दर्शाया। अंत में अंबाला एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने मुख्य अतिथियों का धन्यवाद दिया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षा, खेलकूद अन्य गतिविधियों का सदा से ही सामंजस्य स्थापित किया जाता है ताकि विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास किया जा सके।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किए। इसमें 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण 90 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले छात्रों को चार लाख रुपये की धनराशि की छात्रवृति प्रदान की। डीएवी नेशनल खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 25 विद्यार्थियों को 5100 रुपये प्रति छात्र की धनराशि प्रदान की गई। इस अवसर पर जीआरपी एसपी राजेश कालिया, स्कूल मैनेजर सुमन निझावन, जेएस नैन, जीएस चोपड़ा, डॉ. डीपी असीजा, अनिल गुप्ता, गुलशन चांदना, ओपी शर्मा, डॉ. एमएस सचदेवा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें