करनाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पुलिस ने बांसा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूक किया। इसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने टीम सहित विद्यार्थियों से कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और खेलकूद व सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो