मंगलवार सुबह के समय हो रही बरसात से बचने के लिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पूल के नीचे खडे़ य
पर्चा खारिज करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हरीश शर्मा
वार्ड 16 में आजाद नामांकन करने वाले भाजपा के जिला प्रवक्ता हरीश शर्मा का सोमवार को नामांकन रद्द कर दिया था। वह मंगलवार को हाईकोर्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब तक प्रशासन ने उन्हें नामांकन खारिज करने का आधिकारिक आदेश नहीं दिया है। इसके पीछे मंशा है कि वह किसी तरह से चुनाव न लड़ सकें। उन्होंने अन्यायपूर्ण फैसले का आरोप प्रशासन पर जड़ा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। एडीसी कार्यालय में मेरे अधिवक्ता लगातार जा रहे हैं मगर ऑर्डर नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में वह याचिका भी नहीं दाखिल कर पा रहे हैं। रात्रि को उन्होंने बताया कि साढ़े आठ बजे रात को उन्हें आदेश की कॉपी मिली है। अब वह बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।