संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। कालाआम्ब-अंबाला हाईवे पर टोल टैक्स बनौंदी पर पैदल चल रहे किसान को स्कार्पियो कार चालक ने टक्कर मार दी। शहजादपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में तंदवाल गांव निवासी नरमैल सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 29 सितंबर को वह कालाआम्ब-अंबाला हाईवे पर टोल टैक्स बनौंदी पर पैदल चल रहा था, तभी महिंद्रा स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। उस समय उपचार के बाद पंचकूला के सेक्टर -6 अस्पताल में भेजा गया था। हादसे में रीढ़ व गर्दन की हड्डी में काफी चोट आई थी। पहले तो कार चालक उपचार करवाने के लिए राजी हो गया। बाद में इन्कार कर दिया। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।