फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शराब पीकर सरेराह हो रहे थे गुत्थम-गुत्थी, तीन धरे 

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में शराब पीकर सरेराह हो रहे थे गुत्थम-गुत्थी, तीन धरे  - बलदेवनगर रेलवे फाटक के पास की घटना में एफआइआर   संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी।  लॉकडाउन के दौरान शराब पीकर सरेराह गुत्थम-गुत्थी हो रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बलदेवनगर रेलवे फाटक के पास की घटना में वे गाली-गलौज कर पब्लिक की शांति भंग कर आवागमन में बाधा पहुंचा रहे थे। चौकी पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद थाने में धारा 160 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों की पहचान सुभाष नगर के बेअंत सिंह, अर्जुन औरी मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई। सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। गश्त कर रही पुलिस को वीरवार देर शाम रेलवे फाटक के पास आरोपी झगड़ा करते मिले।एएसआइ शंभु सिंह के अनुसार तफरी और हुड़दंग मचाने के आरोप में पकड़े गए तीन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई है।  -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें