फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कीर्ति नगर और पालम विहार बी में अभी तक दूर नहीं हुई पेयजल समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के कीर्ति नगर में अभी तक पानी की समस्या का पूरी तरह से हल नहीं हुआ है। वहीं, पालम विहार बी में एक गली में 15 दिन से पानी की समस्या चल रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि काॅलोनी में करीब 75 घर है। इनमें से अधिकतर घरों में पानी आ गया है, लेकिन कुछ घरों में पानी नहीं आ रहा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब से काॅलोनी में पानी की नई पाइप लाइन डाली गई है तब से पानी की समस्या का अधिकतर हल हो गया है। वहीं, विभाग की ओर से काॅलोनी में नियमित पानी का टैंकर भिजवाया जा रहा है।
समस्या से जूझ रहे लोग
विनय भूटानी ने बताया कि पिछले एक महीने से काॅलोनी के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले विभाग की ओर से कालोनी में खोदाई कर नई पाइप लाइन डाली और सभी घरों के नए कनेक्शन कर दिए। रविवार रात को हमारे घर में एक समय पानी आया। इससे पहले दो दिन पहले आया था पानी। वहीं कालोनी में कुछ घर है। जिनमें अभी तक पानी नहीं आया।
विज्ञापन

15 दिन से नहीं आ रहा पानी
पंकज का कहना है पालम विहार बी में एक गली में पिछले पंद्रह दिन से पानी नहीं आ रहा है। कालोनी के लोग बड़ी मुश्किल से गुजारा कर रहे हैं। वह लोग टैंकर पर गुजारा कर रहे हैं। इसी तरह से सुनीता देवी का कहना है कि उनके घर में पानी तो आ गया है। लेकिन यह पानी रात 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे के बीच में आ रहा है। परिवार के लोगों को पानी भरने के लिए रात भर जागना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्जन
जब ने नए कनेक्शन किए तब से कालोनी में पानी आ गया है, कुछ घर है उनमें भी जल्द पानी आ जाएगा। जल्द ही कालोनी के लिए नए टयूबवेल की व्यवस्था कर दी जाएगी।
जगदीप सिंह विर्क, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें