फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दस दिन में चौथी बार लीक हुई पेयजल पाइप लाइन, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के कीर्ति नगर में दस दिन में पानी की पाइप लाइन चार बार लीक हो चुकी है। यहां चौथी बार बड़ा गुरुद्वारा के पास पुरानी पाइप लाइन फिर से लीक हो गई है। जिससे सड़क पर पानी भर रहा है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पालम विहार के पार्क में पिछले महीने नया टयूबवेल लगाया गया था। सैंपल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 दिन पहले ही नए टयूवबेल से कालोनी के लिए पानी का आपूर्ति शुरू की गई लेकिन इस टयूवबेल से निकल रहे पानी का दबाव पाइप लाइन झेल नहीं पाई और लीक हो गई। इससे घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। बता दें कि पालम विहार में नया टयूवबेल लगने से कीर्ति नगर, गणेश विहार, पालम विहार और सत्संग विहार सहित काॅलोनी के लोगों को सप्लाई होती है।
पिछले दो महीने से हम कीर्ति नगर कालोनी के लोग पानी की समस्या का सामना कर रहे थे। बड़ी मुश्किल से पानी आया। लेकिन बार बार पानी की पाइल लाइन लीक हो रही है। हमारी विभाग से अपील है कि वह एक बार पूरी पाइप लाइन बदल दे ताकि लीकेज न हो।
विज्ञापन

विकास, दुकानदार, कीर्ति नगर, अंबाला छावनी
-
रात के दो बजे तक पानी के लिए जागना पड़ रहा था, लेकिन नए टयूबवेल के लगने से हमें बहुत राहत मिली है और पानी भी भरपूर मात्रा में आ रहा है। पाइप लाइन लीकेज की समस्या से भी निदान मिलना चाहिए।
सुनील नागपाल, दुकानदार, कीर्ति नगर, अंबाला छावनी।

विभाग पाइप लाइन लीकेज की समस्या से भी हमें छुटकारा दिलवा दे। दुकान के सामने ही पानी भरा हुआ है लोगों को निकलने में दिक्कत होती है।
राजेंद्र, दुकानदार, कीर्ति नगर, अंबाला छावनी।

वर्जन
करीब पंद्रह दिन पहले शुरू किए गए नए टयूवबेल से निकल रहे पानी के दबाव के कारण पुरानी पाइप लाइन बार बार लीक हो रही है। तीन बार पुरानी की पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन डाल दी गई । एक बार फिर से पाइप लाइन लीक को गई है। इस पाइप लाइन को भी बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें