अंबाला। अंबाला छावनी के चार इलाकोें में जल संकट गहरा गया है। राणा कांप्लेक्स, दयाल बाग, चंदरूप नगर, वशिष्ठ नगर के लोगों को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन व एचडीएफ नेता ब्रह्मपाल राणा शनिवार को मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि लगभग 20 दिन से ट्यूबवेल खराब है। अधिकारी कहत हैं कि जगह नहीं है। जगह आप लोग बता दें, ट्यूबवेल हम लगवा देंगे। ब्रह्मपाल राणा ने इस मामले में अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं जेई जगदीप सिंह विर्क ने बताया कि जैसे ही जगह की व्यवस्था होगी, ट्यूबवेल की व्यवस्था करवा दी जाएगी। जगह के लिए विभाग प्रयासरत है। ब्यूरो