फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रैक्टर पर सब्सिडी के लिए ड्रा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर अनुदान देने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्ष 2025-26 की एसबी-89 योजना के तहत अंबाला जिले को 45 ट्रैक्टरों का लक्ष्य मिला है। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर 27 दिसंबर से 15 जनवरी तक 553 किसानों ने आवेदन किया है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण अब लाभार्थियों का चयन वीरवार दोपहर 3 बजे ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया कृषि सदन स्थित उपनिदेशक कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष और अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न होगी। ड्रा में सफल किसानों को अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पंजीकरण, परिवार पहचान पत्र, जमीन की फर्द (पटवारी रिपोर्ट), आधार कार्ड और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज जमा करवाने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें