अंबाला। हरियाणा सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं शिक्षक फेडरेशन की अंबाला इकाई का वार्षिक चुनाव हुआ। संरक्षक प्रो. एसएम अरोड़ा के नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डीआर चौधरी की उपस्थिति में सत्र 2026-27 के लिए डॉ. कुलभूषण प्रकाश को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रो. दीपशिखा उपाध्यक्ष, प्रो. राजीव महाजन महासचिव और प्रो. अशोक जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए। इस अवसर पर 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ शिक्षक प्रो. केएल गोगिया, डॉ. वेद प्रकाश, प्रो. एसएम अरोड़ा, प्रो. एमपी गुप्ता और प्रो. एचएस नरुला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉ. डीआर चौधरी ने फेडरेशन द्वारा शिक्षकों के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मंच संचालन डॉ. एससी अग्रवाल ने किया। संवाद