फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों पर न करें विश्वास : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हालिया घटनाओं को देखते हुए अंबाला पुलिस ने अफवाहों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। बताया कि अंबाला कैंट व सिटी के तीन प्रमुख स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अंबाला पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने गहनता से जांच की। अंबाला पुलिस तथा सभी जांच एजेंसियां सतर्क है। उन्होंने जनता से पैनिक न होने की अपील की है। अंबाला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट डालने वालों को सतर्क किया है। कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर स्पेशल टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। अगर कोई इस प्रकार की अफवाहों वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डालता हुआ पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें