फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विश्वकर्मा मंदिर से दान पेटी चोरी

Sat, 31 Jan 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के विश्वकर्मा मंदिर में चल रही विश्वकर्मा पुराण की कथा के दौरान चोर मंदिर की दान-पेटी चोरी कर ले गया। चोर मंदिर के सीसीटीवी फुटेज मेंं कैद हो गया। चोरी की घटना के बाद श्रद्धालुओं व मंदिर सभा के सदस्यों में रोष जताया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला सभा के प्रधान रविंद्र धीमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंदिर परिसर में विश्वकर्मा पुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार सुबह करीब 8:26 बजे जब मंदिर में पूजा अर्चना चल रहा थी। इस दौरान चोर मंदिर में रखी दान-पेटी चोरी कर ले गया। पेटी में करीब 10 हजार रुपये की राशि थी। इस राशि का इस्तेमाल मंदिर के धार्मिक कार्यों के लिए किया जाना था। सीसीटीवी खंगालने पर एक युवक चोरी करता दिखाई दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें