फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का कहर फिर शुरू अब दो को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉग बाइट के केसों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन दर्जनों लोगों को गली मोहल्लों में घूम रहे आवारा कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं। इसको लेकर निगम में कई बार शिकायत भी दी जा चुकी है। लेकिन निगम की ओर से इस ओर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। मंगलवार को बलदेव नगर से काम पर जा रहे 35 वर्षीय धनराज गिरी को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। धनराज गिरी ने बताया कि उनके पास तो इस समय इतने रुपये भी नहीं थे कि अस्पताल में इंजेक्शन लगवा सकें। किसी से रुपये उधार मांग कर अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने के लिए आए हैं। वहीं दूसरी और रायवली में अपनी गली में खेल रहे 14 साल के गुरसेवक सिंह को भी कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। जैसे ही इस बात का पता गुरसेवक के परिजनों को लगा तो वह तुरंत गुरसेवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी गली में घूम रहे आवारा कुत्ते आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना लेते है। लेकिन प्रशासन इस और किसी भी तरह की कोई कार्रवाई ही नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें