अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के सीएमओ कार्यालय में स्थित जिला खाद्य सुरक्षा विभाग का कमरा अब खाली दिखाई नहीं देगा। सरकार के ओर से नियुक्त किए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पास तीन तीन जिलों का कार्यभार है। इससे किसी भी जिले का काम सही ढंग से नहीं हो रहा है।
अब निदेशालय के आदेशों पर स्वास्थ्य विभाग के ही दो डॉक्टर अब एफएसओ का संभालेंगे। जिसके लिए निदेशालय ने स्वास्थ्य विभाग ने दो डॉक्टरों के नाम मांगे थे। विभाग ने दोनों डाॅक्टरों के नाम भेज दिए हैं। अब निदेशालय के निर्देशों का इंतजार है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।
एक अधिकारी पर तीन जिलों का भार
वर्तमान में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर एफएसओ प्रेम नियुक्त किए हैं। इनके पास यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला का भी कार्यभार है। ऐसे में सप्ताह के सिर्फ पांच दिनों में तीन जिलों का कार्य देखना उनके लिए भी कठिन हो गया है। यह कारण है कि त्योहारों के समय होने वाली खाद्य सामग्री की जांच अभी तक शुरू नहीं हुई है। बीते वर्ष जिन जगहों पर जांच हुई थी। उन पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग ने इसके लिए डॉ. रिशीपाल और डॉ. मुकेश का नाम भेजा है। अभी तक निदेशालय से चयनित चिकित्सकों की सूची नहीं आई है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
वर्जन
निदेशालय की ओर से दो डॉक्टरों के नाम मांगे गए थे। जिनकी जानकारी हमने भेजी थी। अभी तक विभाग की ओ से फाइनल लिस्ट नहीं आई है। जैसे भी निदेशालय की ओर से इस बारे में कोई निर्देश आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-डाॅ राकेश सहल, सीएमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला