छावनी में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता एवं सहायता शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संस्था
- फोटो : Samvad
अंबाला। छावनी में एक स्वास्थ्य जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इद्रीश फाउंडेशन, मंगलम ग्रुप एवं गुरुकृपा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान स्थानीय निवासियों के एक्सरे, टीबी जांच, एचआईवी, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं। इस अवसर पर आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. वीनस नागी और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रजत लोहन ने मरीजों को उचित परामर्श दिया। स्वास्थ्य विभाग, आईसीटीसी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश ने स्वास्थ्य जागरूकता को वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के समापन पर गुरुकृपा फाउंडेशन के एमडी दलजीत बछल ने सभी डॉक्टरों और विशेष रूप से हीना नागपाल व पूनम (मंगलम ग्रुप) का आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस शिविर का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।