फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिव्यांग पर तेजधार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बडौला गांव में दिव्यांग पर गांव के ही काला ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता जय किशन ने बताया कि वह दिव्यांग है और ग्राम दुराना में कृष्णा बैंड के नाम से दुकान चलाता है। उसका पड़ोसी काला कई बार उसके साथ गाली गलौज व झगड़ा कर चुका है। वह बार-बार गांव छोड़कर जाने की धमकी देता है। 20 फरवरी की रात को जब वह दुकान बंद कर के साइकिल से घर जा रहा था तभी रास्ते में काला गंडासी लेकर खड़ा था। उसने पीछे से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह लहुलूहान हो गया। यहां तक कि परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगा। इलाज के दौरान मेरे सिर पर तीन टांके आये और शरीर के अन्य कई हिस्सों पर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें