अंबाला छावनी के बोह गांव में अवैध कॉलोनी पर चलती जेसीबी। विभाग
अंबाला। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बोह गांव में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। लगभग दो एकड़ (खसरा न0 68//14/2 उपद 15 उपद 16/1/1, 69//20/1/1) में यह काम चल रहा था। अवैध काॅलोनी में बनी सड़कों के जाल को पूर्णतया ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर जिला नगर योजनाकार कम डयूटी मैजिस्ट्रेट रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र, सेवादार कश्मीरी व एसएचओ इंफोर्समेंट सहित पुलिस मौके पर उपस्थित रहे। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भूमालिक व प्रॉपर्टी डीलर काॅलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को अवगत करवाया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में न आएं तथा इन अवैध काॅलोनियों में प्लाट न खरीदें और यहां किसी भी प्रकार का निर्माण न करें।
अंबाला छावनी के बोह गांव में अवैध कॉलोनी पर चलती जेसीबी। विभाग