फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न, नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे मॉडल दिखाते हुए। विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन, अंबाला सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। जिला परियोजना समन्वयक सीमा रानी की अध्यक्षता में हुई इस प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों से छठी से आठवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित ऊर्जा, गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पारंपरिक कृषि, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन जैसे सात समसामयिक विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक और रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। विभिन्न थीमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं का चयन किया गया। इनमें एआई थीम में दलजीत, ग्रीन एनर्जी में अंकित, मैथमेटिकल मॉडलिंग में लवप्रीत, हेल्थ एंड हाइजीन में नैन्सी, इंडिजिनस एग्रीकल्चर में तनवी, रूरल ट्रांसफॉर्मेशन में अर्शप्रीत और डिजास्टर मैनेजमेंट में हरमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी गुरिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें