फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सी-विजल एप पर 34 शिकायतों का निपटान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला में अभी तक सी-विजल एप पर आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी 37 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 34 का निपटान कर दिया। तीन शिकायतों का भी जल्द निपटान हो जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि चुनावाें के चलते सी-विजल एप बनाई है। इस एप के माध्यम से कहीं पर यदि आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना होती है तो 100 मिनट के अंदर संबंधित शिकायत का निपटान किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शनिवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंडलायुक्त एवं उपायुक्तों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों और कार्यों बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के तहत अवैध शराब की तस्करी के साथ-साथ जरूरत से ज्यादा कैश की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जो नाके लगाए गए हैं, उन पर विशेष नजर रखें और जिसकी भी संलिप्तता पाई जाती है, नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं।

चुनावों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी और डॉ. शालीन ने कहा कि चुनावों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0171-2979946, 2980304 जारी किए गए हैं। जिला चुनाव कार्यालय में 1950 हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है, जिस पर वोट से संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें