अंबाला सिटी में बैठक के दौरान नेपाली समाज के चेयरमैन को सम्मानित करते पदाधिकारी। प्रवक्ता
- फोटो : Archive
अंबाला। जैन कॉलेज रोड स्थित हीरा नगर में निर्माणाधीन श्री पशुपतिनाथ मंदिर एवं धर्मशाला के लिए सेवा सुरक्षा सहयोग समिति नेपाली समाज की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश चेयरमैन दीपक वोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर निर्माण की प्रगति और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने बताया कि सभी के सहयोग से मंदिर का कार्य तीव्र गति से जारी है। महासचिव राधा शर्मा ने अंबाला वासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष कृष्ण लाल और सह सचिव रजनी रानी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में न केवल मंदिर निर्माण में तेजी आई है, बल्कि सामाजिक गतिविधियों का भी विस्तार हुआ है। इस अवसर पर व्यवस्था मंत्री धर्मेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष किशन थापा, मुख्य सलाहकार चमन लाल वोहरा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद