राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के पदाधिकारी बैठक के बाद जानकारी देते हुए। प्रवक्ता
अंबाला। छावनी में राजकीय कॉलेज के पास स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की मासिक बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मातृ दिवस के उपलक्ष्य में माताओं को भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह भेंट के साथ हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए जंगशेर शर्मा ने ब्राह्मण समाज के विरुद्ध फैलाए जा रहे पाखंडवाद के आरोपों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की मर्यादाओं, जैसे कथा, हवन और संस्कारों का निर्वहन करना यदि पाखंड है, तो यह हमारा सौभाग्य है और ये धार्मिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे। अशोक शर्मा, अशोक भारद्वाज, रीटा दुबे, बीके मिश्रा, अंजू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद