राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में मीडिया संवाद सत्र में मौजूद शिक्षकगण व अन्य। एआईपीआरओ
- फोटो : 1
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में मीडिया संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नई योजनाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयास को जन-सामान्य तक पहुंचाना था। प्राचार्य रोहित कुमार ने बताया कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ, एनएसएस और सांस्कृतिक समितियों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।