मुलाना। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींड़ा टमनौली गांव स्थित हरियाणा पंथक दल जिलाध्यक्ष अंबाला सुखविन्द्र सिंह मान के आवास पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह मान ने अध्यक्ष का सरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सामाजिक, धार्मिक और पंथक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सिख समाज के हितों, गुरुद्वारों की व्यवस्थाओं और युवाओं को जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। संवाद