नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन करती साध्वी बहनें। प्रवक्ता
नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में माघ पूर्णिमा पर संत रविदास का प्रकाशोत्सव मनाया गया। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी रेनू भारती ने श्रद्धालुओं को बताया कि संत रविदास ने समाज में बढ़ते भेदभाव को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मीराबाई श्रीकृष्ण की भक्त थीं। मीरा कहती थीं कि मेरा तो गिरधर गोपाल दूसरा न कोई लेकिन श्रीकृष्ण ने मीरा को स्वप्न में आकर कहा कि ए मीरा अगर तू मेरे निज स्वरूप के दर्शन करना चाहती हो तो उस ब्रह्म ज्ञान को प्राप्त कर। तब श्रीकृष्ण ने मीरा को बताया की इस समय के पूर्ण संत रविदास हैं, वहां से ब्रह्म ज्ञान पर्याप्त करो। संवाद
नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन करती साध्वी बहनें। प्रवक्ता