फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री राम कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल के नन्हेड़ा गांव में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के नौवें दिन मुख्य यजमान गांव के समस्त दलित समाज को बनाया गया। कार्यक्रम में श्री रवि दास मंदिर के प्रधान मेहर चंद, दीप चंद और अन्य परिवार सम्मिलित हुए। कथा वाचक साध्वी शशि प्रभा ने श्री राम पादुका की उपस्थिति में अयोध्या का राज्य चलाने, श्री राम का चित्रकूट में कुटिया में रहने, श्री राम जी का चित्रकूट से प्रस्थान कर भारद्वाज ऋषि के आश्रय, अन्य ऋषियों ने श्री राम को राक्षसों द्वारा पूजा व हवन करते समय हत्या करके हड्डियों के ढेर दिखाना, श्री राम द्वारा सभी राक्षसों को समाप्त करने का संकल्प लेने आदि से प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार (लाडी), विशिष्ट अतिथि अमित वालिया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, गुलशन सैनी नेता आप पार्टी, सुमन गुप्ता, प्रबंधक गौशाला व नगर वासियों सहित क्षेत्र के सभी गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान सामुदायिक भवन में कथा व्यास ने पौधे रोपित किए। स्वयंसेवकों ने कथा वाचक ओर टीम का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें