फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों को देनी पड़ती है परीक्षा : राकेश महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शिव मंदिर सभा प्रीत नगर और राजा पार्क के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा में कथा व्यास राकेश महाराज ने सुंदर कांड की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि हनुमान एक ऐसे भक्त हैं, जब लंका में सीता की खोज करने निकले, तब सुरसा, लंकिनी, समुद्र और मैनाक तमाम बाधाएं उनके सामने आईं, लेकिन विवेक के द्वारा सबको समझा कर सीता रूपी भक्ति के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

तब माता सीता ने उन्हें अमोघ आशीर्वाद दिया और बोली हनुमान तुम्हें कभी भी बुढ़ापा नहीं आएगा, मृत्यु तुम्हें कभी स्पर्श भी नहीं करेगी, समस्त गुणों के भंडार रहोगे। सुंदर कांड से हमें यह शिक्षा मिलती है कि एक भक्त को कितनी परीक्षा देनी पड़ती है तब उसे भगवान की कृपा प्राप्त होती है। महाराज ने यह भी बताया कि बिना विचार किए हुए कार्य नहीं करना चाहिए, जो काम विचार करके किया जाता है, वह बहुत ही सुंदर होता है। हनुमान ने जो भी कार्य किए, वह बहुत ही विचार करके किए, इसलिए उनके प्रत्येक कार्य बहुत ही सुंदर हुए।

कथा में यजमान सभा के प्रधान अनिल कौशिक का परिवार बना। उन्होंने पूजा करवाई और प्रसाद वितरित किया। इसके अतिरिक्त आरडी सोबती परिवार की ओर से भी प्रसाद वितरित किया गया। कथा से पूर्व महाशिवरात्रि उत्सव मनाते मंदिर में पूजन की रस्म करके झंडा लगाया। सुबह से ही भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा जोकि सबुह चार बजे से शुरू होकर एक बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन

सभा की ओर से प्रसाद की बहुत ही सुंदर व्यवस्था की गई थी। नौ मार्च को कथा का समापन सुबह नौ बजे हवन से होगा, तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मदन लाल, दीपक शर्मा, आरडी सोबती, योगेश ढल, भूपेश शर्मा, ज्ञान चंद परूथी, पवन धीमान, आजाद भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें