Devotees gathered at the bus stand on the first day for Kapal Mochan fair, 10 extra buses ran
- फोटो : Ambala
अंबाला। कपाल मोचन मेले के शुरू होते हुए पंजाब से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को छावनी बस स्टैंड पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
हालांकि रोडवेज विभाग की ओर से पहले से रूट पर बसें निर्धारित नहीं है लेकिन जैसे ही बस स्टैंड पर एक बस जितनी सवारियां जमा होते ही अतिरिक्त बस चलाकर उन्हें रवाना किया गया। इसी तरह से करीब 10 बसों का छावनी व नारायणगढ़ बस स्टैंड से संचालन हुआ। उधर, अंबाला से श्रद्धालु अपने निजी दो पहिया व चोपहिया वाहनों से भी गुजरे। छावनी बस अड्डा इंचार्ज अजीत ने बताया कि कोई बसें निर्धारित नहीं है। जैसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है तो उनके लिए अतिरिक्त बस चला दी जाती है। कपाल मोचन के लिए पूरे बंदोबस्त है।