फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्षिक मेले में जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। देवी नगर में कश्यप राजपूत पंजाबी समाज के 51वें वार्षिक मेले का शनिवार को आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय मेले में शनिवार को पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता का मंच है। यह मेला कश्यप राजपूत पंजाबी वैलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया। मेले में शामिल होने के बाद हरियाणा पंजाब के कई इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे। विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोग अपने - अपने गोत्र के मंदिरों में पूजन करेंगे। गौरतलब है कि देवी नगर में स्थित मंदिर में कश्यप समाज के 44 मंदिर बनाए गए हैं। इस वर्ष यह मेला बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। क्योंकि इस वर्ष समाज की नींव रखे को 101 वर्ष पूरे हुए हैं। यहां पर करीब दो लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। सैकड़ों की संख्या में लोग 100 से अधिक चूल्हों पर भंडारा बनाने की तैयारी करते भी दिखे। प्रत्येक वर्ष इस मेले में हरियाणा पंजाब सहित देश के कोने- कोने से लोग यहां पहुंचते हैं। सबसे ज्यादा करनाल, यमुनानगर और अंबाला से समाज के लोग इस मेले में शामिल होने के लिए आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें