फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति भाव से झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दि ट्रस्ट मंदिर मूर्ति शिवाजी महाराज शिव मंदिर पिपली बाजार सिटी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सर्वप्रथम ट्रस्ट के सदस्यों ने वृंदावन से पधारे कथा प्रवक्ता खिलन कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। वहीं कथा व्यास ने कहा कि ठाकुर जी ने ब्रज की माटी को खाकर ब्रज मान बढ़ाया था। इससे संबंधित ब्रज में भगवान श्री कृष्ण जी की विभिन्न प्रतिमाएं इस प्रकार लगाई गई हैं, जिस प्रकार से ठाकुर जी अपने सखा-मित्रों के साथ रहते थे। उन प्रतिमाओं पर देशभर से आए भक्तजन श्रद्धा पूर्वक पहुंचकर पूजन आदि करते हैं। कथा में भगवान श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रधान फकीरचंद शर्मा, सचिव नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, बृजलाल शर्मा, सतीश शर्मा, योगेंद्र जैन, राजन वर्मा आदि भक्तों ने परिवारों सहित पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण जी के दरबार आयोजित विशेष आरती में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें