फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरि नाम संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के अग्रवाल भवन में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह हरी नाम संकीर्तन मेरो वृंदावन संस्था के सहयोग से किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। संकीर्तन की मुख्य विशेषता प्रसिद्ध भजन गायिका आरुषि गंभीर की प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में हरि नाम और श्री कृष्ण के भजनों की ऐसी अमृत वर्षा की, कि उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर जी की अष्ट सखियों के स्वरूप और आकर्षक सजावट ने वातावरण को पूरी तरह वृंदावनमयी बना दिया। आयोजन स्थल पर भक्तों के बैठने और संकीर्तन का आनंद लेने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। संकीर्तन के अंत में प्रभु का गुणगान कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें