फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भगवती जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
प्रयास समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भगवती जागरण में पूजा करते पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। प्रयास समाज सेवा संस्थान बराड़ा ने अग्रवाल धर्मशाला के सामने 27वां अर्धरात्रि भगवती जागरण आयोजित किया। भजन गायक मोहित शुक्ला और उनके सहयोगियों के गुणगान पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। जय माता दी के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। मां भगवती का दरबार आकर्षक सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। संस्था प्रधान विशाल सिंगला ने बताया कि प्रयास परिवार 27 वर्षों से यह परंपरा निभा रहा है। इसका उद्देश्य मां के गुणगान के साथ समाज में भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करना है। कार्यक्रम संयोजक मनोज शर्मा, सुनील जैन, डॉ. कुलदीप गुप्ता, अमन गर्ग, गौरव गर्ग, राकेश बिंदल, चंचल सिंह सहित अन्य सदस्यों के सहयोग से यह सफल रहा। संस्था ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें