अंबाला छावनी की सिया वाटिका में आयोजित भजन संध्या में मौजूद भजन गायक भजनों का गुणगान करते हुए।
अंबाला। छावनी स्थित सिया वाटिका पैलेस में श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया। यह चौथी भजन संध्या श्री खाटू श्याम मित्र मंडल दो तारीख वाले की ओर से आयोजित की गई। बाबा को छप्पन भोग लगाए गए। कार्यक्रम में पटियाला से आए भजन गायक विशाल शैली ने बाबा के भजनों का गुणगान किया। राजस्थान जयपुर की जानी-मानी भजन गायिका रजनी राजस्थानी ने अपनी मधुर आवाज से श्याम बाबा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। श्याम रसाेई में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
अंबाला छावनी की सिया वाटिका में आयोजित भजन संध्या में मौजूद भजन गायक भजनों का गुणगान करते हुए।