फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा पर झूमे भक्त

विज्ञापन
छावनी के दयाल बाग में आयोजित भजन संध्यान में भजन गाते हुए गायक
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा... व कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आणो है, थाने कोल निभानो है, कीर्तन की है रात...व कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में... और आयो सांवरियो सरकार, लीले पे चढ़ के, लीले पे चढ़ के, यो घोड़े पे चढ़ के, आयो सांवरियो सरकार, लीले पे चढ़ के... आदि श्याम भजनों पर भक्तजन झूम उठे।
मौका था छावनी की दयाल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास आयोजित द्वितीय श्री खाटू श्याम बालाजी संकीर्तन का। जो श्री श्याम सेवक मारुति मंडल की ओर से करवाई थी। सोमवार देररात को पंडाल में श्याम बाबा के स्वरूप को भव्य रूप से सजाया गया था। दूरदराज से भक्तों ने शामिल होकर माथा टेका और परिवार की सुख शांति के लिए मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संकीर्तन में पिहोवा से जतिन जिंदल व अंबाला की कृतिका ने एक के बाद एक श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देररात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा और बेहद की सुंदर झांकियां भी निकाली गई। समाप्ति पर बाबा का अटूट प्रसाद वितरित किया गया। इस संकीर्तन में मयंक, अनमोल, राहुल, रिंकू, रोहन, करन व नवीन ने अहम भूमिका निभाई।

छावनी के दयाल बाग में आयोजित भजन संध्यान में भजन गाते हुए गायक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें