फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
छोटा बाजार के श्री गणेश महोत्सव में भक्तों को सम्मानित करते मंडल सदस्य। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के कई स्थानों पर गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आसपास के गांवों से भी लोग गणेश जी की पूजा के लिए पंडालों में पहुंच रहे हैं। अंबाला सिटी के कोतवाली बाजार में भी श्री सिद्धिविनायक सेवा सोसायटी की ओर से 10वां श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोसायटी के सदस्यों की ओर से गणपति भगवान को मोदक, लड्डु, मालपुड़े, फल, मीठा पान, केसर दूध, जलेबी विभिन्न प्रकार के छप्पन भोग गणपति महाराज को लगवाए जा रहे हैं। रविवार को अमृतसर से पहुंचे भजन सम्राट गगन मस्त के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
सोसायटी के सदस्य सुभाष अग्रवाल, सतीश गुप्ता, रमन मल्होत्रा, विजय अग्रवाल, धर्मपाल, सचिन सोनू, राकेश गुप्ता व अरुण शर्मा आदि ने बताया कि इस बार श्री गणेश महोत्सव में दूर दराज से भक्तजन गणपति महाराज के दरबार में पहुंच रहे हैं। जहां वह गणपति महाराज की पूजा कर मनोकामना पूर्ण होने की मन्नतें मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भजन गायक गगन मस्त के भजनों पर भक्त जमकर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंबाला सिटी के छोटा बाजार स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर में भी भगवान गणपति का 21वां महोत्सव में बाला जी संकीर्तन मंडल के भजन गायकों ने गणपति महाराज की महिमा के गुणगान किया। संस्था के सदस्य दलीप कुमार, महेश, जितेन्द्र सिंह, रोमी, अजय, पंकज, वाशु व मोनू ने बताया कि गजानन की पूजा के लिए भक्तों में काफी उत्साह है। श्री गणेश महोत्सव में प्रतिदिन की तरह सुबह सवा नौ व रात सवा आठ बजे विशेष आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे गणपति पंडाल में विशाल भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें