फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने मुंह के आर-पार गोदे त्रिशूल-सरिये, पीठ से खींची गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बंधु नगर के लोगों ने रविवार को शीतला माता का त्योहार मनाया और शोभायात्रा निकाली। पुरुष और महिला भक्तों ने मुंह के आर-पार लोहे के सरिये और त्रिशूल गोदे हुए थे। युवा भक्त पीठ में लोहे के कुंडल डालकर कार को खींच रहे थे। देर रात माता के भक्तों ने आग पर चलकर आस्था दिखाई। इनमें 10 साल के बच्चों से लेकर बुजुर्ग शामिल हुए।
विज्ञापन

सावन में भक्त शीतला माता का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। रविवार को पर्व का आयोजन विधि-विधान से पूजा के उपरांत किया गया। भक्तों ने मां की पूजा की मन वांछित फल मांगे। शीतला माता पर्व की खुशी में शोभायात्रा बंधु नगर स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, निकलसन रोड, गोल चक्कर, राय मार्केट आदि से होते हुए बंधु नगर मंदिर में संपन्न हुई। उधर, हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज साउथ इंडियन युवा संगठन बंधु नगर की ओर से आयोजित महामाई शीतला माता महोत्सव में पहुंचे। उनके द्वारा संस्था को भविष्य में रजिस्टर्ड करवाने पर उन्हें पांच लाख रुपये उनके कोष से प्रदान किए जाएंगे, ताकि वह अपने सामाजिक कार्यक्रम को आयोजित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें