फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: देवेंद्र सिंह बने अंबाला जीआरपी मुख्यालय के डीएसपी

Tue, 19 May 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह, डीएसपी, जीआरपी मुख्यालय।
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा पुलिस के अनुभवी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने सोमवार को राजकीय रेलवे पुलिस अंबाला मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसरों और ट्रेनों में महिला यात्रियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। देवेंद्र सिंह इससे पहले डीएसपी रादौर और डीएसपी मधुबन (दूसरी बटालियन) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने और ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें