शहर के वार्ड-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। प्रवक्ता
- फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। वार्ड-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लाखों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष आनंद ने कहा कि पूर्व मंत्री असीम गोयल के नेतृत्व में अंबाला शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। रितेश गोयल ने कहा कि शहर के हर वार्ड में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री मैहर चौधरी, मंडल सचिव हरविंद्र, राकेश जोशी, ओमपाल कंबोज, टोनी, नरेश व अन्य मौजूद रहे।