अंबाला। छावनी के बोह में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। इस दौरान अनूप बावा, बिट्टू बावा ने तिलक कर कथा का शुभारंभ किया। इसके बाद कथावाचक प्रेम सागर पथिक ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते श्री कृष्ण के जन्म के बारे में बताया कि कैसे श्री कृष्ण के जन्म के समय पहरेदार सो गए और जेल के ताले अपने आप खुल गए। इसके बाद कथावाचक ने कान्हा के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन ठाकुर जी से प्रार्थना करनी चाहिए। कृष्ण कथा महिमामयी है। इसके बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह कथा श्री राधामाधव सेवा मंडल बोह की और से आयोजित करवाई जा रही है। इस अवसर पर सुरेश चंद मेहता, अनिल मेहता, किरण मेहता, साक्षी शर्मा, दीक्षा, विजय शर्मा, सुमन शर्मा, ऋषिकेश, जगमोहन लाल मेहता, सुरेंद्र बक्शी व अन्य मौजूद रहे।
छावनी के बोह में श्रीमद भागवत कथा सुनाते कथावाचक प्रेम साग पथिक। प्रवक्ता