फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शुगर का स्तर बढ़ने से चंडीगढ़ से शताब्दी में सवार हुए थे उप ट्रेन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कालका की जगह चंडीगढ़ से शताब्दी में जांच के लिए चढ़े उप ट्रेन अधीक्षक के मामले की जांच शुरु हो गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उप टिकट निरीक्षक की शुगर बढ़ गई थी और उन्होंने इसकी जानकारी अपने सहकर्मी को दे दी थी और उनसे आग्रह किया था कि वो कालका की जगह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हो जाएंगे। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली तक पूरी जिम्मेदारी निभाई। हालांकि इस दौरान तीन अन्य सहयोगी भी ट्रेन में तैनात थे। यह जानकारी अंबाला मंंडल के विभागीय अधिकारियाें के पास भी पहुंची है। वहीं विजिलेंस की जांच में आगामी क्या कार्रवाई होगी, यह तो रिपोर्ट सामने आने के बाद भी तय होगी।
विज्ञापन


22 मार्च का है मामला
जानकारी के अनुसार यह मामला 22 मार्च का है। किसी साथी कर्मचारी की शिकायत पर ही विजिलेंस ने जब जांच की तो शताब्दी में तैनात कर्मचारी कालका से नहीं बल्कि चंडीगढ़ से सवार हुआ। उसके पास डाक्टर की पर्ची भी थी। वहीं विभागीय अधिकारी इस बात से भी हैरान हैं कि लगभग 19-20 दिन बाद मामले को क्यों उछाला जा रहा है। इसमें किसी की साजिश है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें