नारायणगढ़ के डीएवी विद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान की 350 वीं जयंती पर विशेष प्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। डीएवी विद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान की 350 वीं जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुबाणी पाठ से किया गया। इसमें कई विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सहभागिता की। विद्यालय के छात्रों ने नाटक,भक्ति-गीत, कविता पाठ व भाषण प्रस्तुत किए। जिनमें गुरु जी के जीवन और बलिदान को दर्शाया गया।