फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीईओ ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
सीआरसी बकनौर में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीआरसी बकनौर में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर सीआरसी मुखिया नीलम सिंघल ने डीईओ सुरेश कुमार का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। डीईओ ने सभी स्कूल मुखिया के साथ बैठकर कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में सभी विद्यालयों में अवस्थांतर शत-प्रतिशत करने, नए दाखिले को एमआईएस पोर्टल पर साथ की साथ अपडेट करने, सभी विद्यालयों में समय-सारिणी बनाकर उसके अनुसार ही कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की सूची को एमआईएस पर चेक किया जाए और सर्वे करके उन बच्चों को स्कूल में दाखिल किया जाए। अवसर पोर्टल पर टैब का रिकॉर्ड अपडेट किया जाए।
सभी विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों को अच्छे से करवाया जाए। सुपर-100, बुनियाद, सुपर एनडीए, इंस्पायर मानक अवॉर्ड, एनएमएमएस परीक्षा की तैयारी सभी विद्यालयों में शुरू की जाए और बच्चों को इसके बारे में जागरूक किया जाए। किचन गार्डन पर विशेष ध्यान दिया जाए और मौसमी सब्जियों को लगाया जाए। सभी विद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही एफएलएन कार्यक्रम के तहत चौथी व पांचवीं कक्षा के अध्यापकों के होने वाले प्रशिक्षण के बारे में चर्चा की गई। किताबों के वितरण का कार्य साथ के साथ किया जाए।
विज्ञापन

यदि किसी स्कूल में किताबों की डिमांड है या किताबें ज्यादा आ गई हैं तो सीआरसी में रिपोर्ट की जाए। विद्यालय में कक्षा 11वीं के लिए प्रोविजनल दाखिला को जारी रखा जाए। आदर्श आचार संहिता की गाइडलाइन की पालना की जाए। एएमएफ के तहत सभी बूथ में आवश्यक इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें