फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो दिन घने कोहरे, बारिश संग बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो दिन सुबह घना कोहरा के साथ-साथ बादल छाने की संभावना है। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। वीरवार को दिन का तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चाैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 24 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर रात्रि व 23 दिसंबर के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल छाने की संभावना है। इसी प्रकार हवा चलने तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।
मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते दिनों रात का तापमान 5.5 डिग्री तक भी पहुंच गया था। वहीं, 27 दिसंबर 1913 की बात करें को रात का तापमान 0.6 डिग्री तक भी पहुंच गया था। हालांकि बीते 2011 से लेकर अभी तक इतना तापमान नहीं पहुंचा है। इसी तरह दिसंबर माह में 12 वर्ष में बारिश भी होती रही है। 23 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा रह सकता है मौसम

22 दिसंबर को सुबह कोहरा व बादल छा सकते है। दिन का अधिकतम 18.8 तापमान डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
23 दिसंबर को सुबह कोहरा व दिन में बादल छाने की संभावना। दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

24 दिसंबर को बादल छाने की संभावना। दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
25 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें