फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का आंकड़ा 150 पार, 4 नए मामले आए सामने, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डेंगू के नए मामलों में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही है। जिले में शनिवार को चार नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 151 हो गया है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में बैडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी को स्वयं ही सतर्क रहने की हिदायत दी है। दूसरी ओर अस्पताल में भी मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। विभाग के अनुसार उनकी ओर से प्रतिदिन एंटीजन टेस्ट के साथ रेपिड किट से भी टेस्ट किए जा रहे हैं। इससे कि जल्द से जल्द ओर अधिक मरीजों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

बॉक्स
नारियल की बढ़ी मांग
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नारियल और किवी की मांग में भी एकाएक इजाफा देखा जा रहा है। दुकानदारों की माने तो पिछले एक सप्ताह में नारियल पानी की खपत बढ़ गई है और लोग 70 रुपये नारियल तक खरीद रहे हैं। दूसरी ओर कीवी भी 30 से 40 रुपये एक पीस के साथ से बिक रहा है और अच्छी किस्म की कीवी तो 50 रुपये पीस भी बिक रही है। जिसकी खूब खरीदारी हो रही है।
बॉक्स
डेंगू के मामलों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। हमारी ओर से सारी तैयारी कर दी गई है। ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेने का कार्य भी किया जा रहा है। लोगों को स्वयं भी नियमों का पालन रखना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें