सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई ब
अंबाला सिटी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम अंबाला शहर में संघ के जिला प्रधान सेवा राम ने की।
प्रदर्शन को नगर निगम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शंकर पामा ने संबोधित किया व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सह सचिव रविंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान संघ नेताओं ने कहा कि पिछले दो महीने से मणिपुर हिंसा के दौर से गुजर रहा है, जिसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। दो सौ से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए है। घरों व स्कूलों में आग लगाई जा रही है। हिंसा के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने जैसी शर्मनाक वीडियो सामने आने से तो देश की तमाम महिलाएं और आम जनता में प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के खिलाफ भारी गुस्सा है।