फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टांगरी नदी से अतिक्रमण हटा गहरा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के आजाद नगर के लोगों ने बुधवार को डीसी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने टांगरी नदी से अतिक्रमण हटाने और गहरा करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर सिटीजन ऑफ राइजिंग इंडिया के नेतृत्व में पहुंचे संदीप, नीरज बक्शी, दलजीत सिंह, जैक्सन जोन, तरुण, योगेश और सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछली साल जुलाई में आई बाढ़ से टांगरी के साथ लगते घरों को लाखों का नुकसान हुआ था। इस वजह से वहां की जनता को भारी मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने बताया कि टांगरी के दूसरे तट पर बसे हुए चंद्रपुर, सरसहेड़ी, रामपुर, आजाद नगर, कमल नगर न्यू कॉलोनी, विकासपुरी, पूजा बिहार, सोनिया कालोनी व खोजकीपुर के साथ-साथ लगती कालोनी प्रभु प्रेमपुरम और अन्य कालोनी में बाढ़ के पानी से तबाही मचाई थी, जबकि मानसून हमारे सिर पर है और उससे कुछ ही समय रह गए हैं तो इन क्षेत्रों में बसे निवासियों को आशंका है कि फिर से बाढ़ न आ जाए। उन्होंने कहा कि टांगरी नदी में तूफान का कारण अवैध अतिक्रमण है। इस कारण पानी के बहाव में बाधा आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से मांग कि उचित कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाए ताकि पानी के बहाव में रुकावट न आए। टांगरी नदी को जल्द मानसून आने से पहले गहरा किया जाए। नदी पर कालोनी के निवासियों के लिए पुल का कार्य अभी तक अटका हुआ है, उसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द उसका पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें