फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कच्चे कर्मियों को पक्का करने की उठाई मांग

Thu, 21 Aug 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर नगर निगम गेट के बाहर प्रदर्श करते हुए निगम सफाई कर्मचारी। प्रवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के गेट के बाहर नगरपालिका कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य स्तरीय संगठन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर किया गया, जिसका नेतृत्व संघ प्रधान शंकर पांमा ने किया। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में एक भी सफाई कर्मचारी व सीवरमैन की भर्ती नहीं की है। उपप्रधान ललित टांक, सचिव प्रवीन, सनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से एसडब्ल्यू एप पर सफाई कर्मचारियों की जबरन हाजिरी लगाई जा रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि 7 अगस्त 2024 के समझौते को लागू किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, सफाई सीवर सहित अन्य तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के ठेकों को समाप्त किया जाए। क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में सफाई व सीवर कर्मचारियों की भर्ती की जाए। खाली पद को भरा जाए और कर्मचारियों की छंटनी पर रोक लगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें