अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित बैठक के बाद जानकारी देते हुए। संवाद
मुलाना। दोसड़का स्थित विश्राम गृह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से बैठक की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई। समाज ने स्पष्ट किया कि उन्हें आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था स्वीकार्य नहीं है और वे पूर्णत: आर्थिक आधार पर आरक्षण चाहते हैं। महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सरकार का दिया गया 10 प्रतिशत आरक्षण महासभा के लंबे संघर्ष का ही परिणाम है, लेकिन समाज इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि मौजूदा प्रावधानों में कई तकनीकी खामियां और अस्पष्टताएं हैं, जिससे पात्र लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। महासभा ने सरकार से मांग की है कि आरक्षण का आधार जाति न होकर परिवार की वास्तविक आर्थिक स्थिति होनी चाहिए, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संबल मिल सके। पिंटू राणा, सुखदेव चौहान, जयदीप राणा, मोहन सिंह बबयाल, वेदपाल राणा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित बैठक के बाद जानकारी देते हुए। संवाद