फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग, किसानों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पहलवानों के समर्थन में सड़कों पर उतरे किसानों व अन्य संगठनों ने वीरवार को हल्ला बोला। उपायुक्त कार्यालय पहुंचे किसानों ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा पहलवानों के साथ किए गए व्यवहार की निंदा की। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

इस मांग को लेकर उन्होंने सिटीएम विश्वजीत सिंह के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। वहीं रोष मार्च निकालते हुए कोर्ट रोड चौक पर पुतला फूंकते हुए विरोध जताया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह समेत विभिन्न संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया।
किसान नेता वाजिंदर सिंह ने कहा कि महिला पहलवानों के साथ जो व्यवहार हो रहा है वह पूर्ण रूप से गलत है। सरकार ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का भी अधिकार नहीं छोड़ा है। किसानों की ओर से पांच जून तक अल्टीमेटम दिया हुआ है। अगर तब तक बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो महापंचायत में बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें