फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा तस्करों की तलाश में डेहा कालोनी में दी दबिश

विज्ञापन
अंबाला सिटी के डेहा कॉलोनी में तलाशी अ​भियान के दौरान मौजूद पुलिस। पुलिस
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की एक फॉर्चूनर, चार मोटरसाइकिल और स्कूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए पुलिस ने ऑपरेशन मैदान के तहत तलाशी अभियान चलाया। आईजी पंकज नैन के दिशा-निर्देशों और एसपी अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में मंगलवार तड़के भारी पुलिस बल ने सिटी की डेहा कालोनी को चारों तरफ से घेर लिया। एंटी नारकोटिक्स सेल, स्वैट, डॉग स्क्वायड और दुर्गा शक्ति की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक फॉर्चूनर, चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की है। एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब आरोपियों की चल-अचल संपत्ति और बैंक खाते सील होंगे। आदतन अपराधियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जाएगा। खुफिया निगरानी के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस मुस्तैद की गई है। पुलिस ने जनता से हेल्पलाइन 9729990112 पर गुप्त सूचना देने की अपील की है।

अंबाला सिटी के डेहा कॉलोनी में तलाशी अभियान के दौरान मौजूद पुलिस। पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें